फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले के 15 पीएमश्री स्कूलों के 1,360 बच्चे देंगे ज्ञान परख परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए होगा आयोजन
विज्ञापन

मूल्यांकन के बाद तैयार होगी रिपोर्ट, शिक्षा की गुणवत्ता का भी लगेगा पता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के पीएमश्री स्कूलों में 14 अक्तूबर को विद्यार्थियों में ज्ञान का स्तर परखा जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से 15 पीएमश्री स्कूलों में ज्ञान परख परीक्षा होगी। इस परीक्षा में 1,360 बच्चे शामिल होंगे। इस परीक्षा में डाइट सोलन की ओर से अहम भूमिका निभाई जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से टेस्ट को करवाने के लिए पीएमश्री स्कूलों को आदेश जारी कर दिए हैं। तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा का उद्देश्य बच्चों में गुणवत्ता का पता लगाना है। परीक्षा के बाद होने वाले मूल्यांकन के माध्यम से ये भी पता चल सकेगा की शिक्षा की गुणवत्ता में कितना ओर सुधार लाने की आवश्यकता है।इसमें तीसरी कक्षा के 290, छठी के 489 और नौवीं कक्षा के 581 बच्चों की परीक्षा होगी। इस परीक्षा में डाइट सोलन के विद्यार्थी विभिन्न पीएमश्री स्कूलों में फील्ड इन्वेस्टिगेटर की भूमिका निभाएंगे। टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान के स्तर और शैक्षणिक उपलब्धियों का मूल्यांकन किया जाएगा। परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाएगी। इसके संचालन की जिम्मेदारी डाइट संस्थानों को दी गई है। कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों का अंग्रेजी व गणित का टेस्ट 60 मिनट, छठी के विद्यार्थियों का अंग्रेजी, गणित व पर्यावरण विज्ञान का टेस्ट 90 मिनट और कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों का अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषय का टेस्ट दो घंटे की अवधि का होगा।
कोट
जिले के 15 पीएमश्री स्कूलों में 14 अक्तूबर को ज्ञान परख परीक्षा ली जाएगी। इसमें बच्चों की पढ़ाई का मूल्यांकन होगा। इसमें तीन कक्षाओं के विद्यार्थी पांच विषयों में परीक्षा देंगे। परीक्षा रिपोर्ट तैयार होने के बाद विद्यार्थियों के ज्ञान स्तर के अनुसार जिलावार रैंकिंग भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबीता ठाकुर,जिला समन्वयक अधिकारी,डाइट सोलन


इन स्कूलों में होनी है ज्ञान परख परीक्षा
पीएमश्री राजकीय प्राथमिक स्कूल अर्की, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राथा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चामियां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कोडी, हाई स्कूल स्कोडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़, प्राथमिक स्कूल नालगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा महलोग, प्राथमिक स्कूल बद्दी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपूरा, प्राथमिक स्कूल सेरी में यह परीक्षा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें