सोलन। रावमापा कोटी में वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप जलाकर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़ कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें एकल गीत, पहाड़ी गीत, नाटी, गिद्दा सहित लघु नाटिका शामिल रही।
स्कूल प्रधानाचार्य सीता राम ने स्कूल की वार्षिक शैक्षणिक सहित अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट मुख्यातिथि और मौजूद अन्य अभिभावकों के समक्ष रखी। मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित भी किया। इस मौके पर मंत्री ने विद्यालय में तीन लाख की लागत से निर्मित एक अतिरिक्त कमरे का लोकार्पण किया। उन्होंने अखंड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती योजना के तहत विद्यालय के उन छात्रों के नाम के सूचना पट्ट का अनावरण भी किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सचिव एवं ग्राम पंचायत जाबल जमरोट के पूर्व प्रधान अमर सिंह परिहार, बीएसएनएल के निदेशक रामेश्वर शर्मा, ग्राम पंचायत पट्टाबरौरी की प्रधाना प्रोमिला कौशल, ग्राम पंचायत जाबल जमरोट के उपप्रधान राजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत जाडली के उपप्रधान रोशन शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा पूनम सूद, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीसी चौहान, विद्यालय के छात्र, अध्यापक और अभिभावक उपस्थित थे।