सोलन। गंज बाजार सोलन में आयोजित रामलीला में शुक्रवार की शाम को राम ने धनुष पर चिला चढ़ा कर सीता के स्वयंवर मंचन का समापन किया। सीता स्वयंवर में राम लक्ष्मण सहित दूर-दूर से राजा सहित रावण भी पहुंचे। कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं सका, तब राम ने धनुष का चिला चढ़ाया और धूमधाम से सीता-राम की वर माला हुई।
पांचवें दिन की रामलीला का शुभारंभ एसडीएम सोलन रोहित राठौर ने पूजा-अर्चना से किया। इंडिया बेस्ट ड्रामेबाज शो के दो कलाकार बेबी टवींकल और सोहम वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान हरीश मारवाहा, मुकेश गुप्ता, दीपक शर्मा, जगमोहन खन्ना, धर्मेंद्र ठाकुर, सुमित खन्ना, कर्णजीत, गुरशरण सिंह, योगेश जोशी, सुनील शर्मा, राकेश अग्रवाल, सुशांत शर्मा, पवन अग्रवाल, विमल सूद, मनोज गुप्ता, मुकेश भसीन, अरुण भल्ला, लक्ष्मीकांत शर्मा, कृष्ण शर्मा, सचिन वर्मा, प्रदीप शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, कुलदीप रावत, अतुल गुजराती लोग मौजूद रहे।