फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे बीएम जैन स्कूल के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा
विज्ञापन

दिखाएंगे बीएम जैन स्कूल के छात्र
अखिल भारतीय अणुव्रत न्यास की राज्य स्तरीय स्पर्धा में झटका पहला स्थान
एकल गायन में अनूप तिवारी और निहारिका ने झटका पहला स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। अखिल भारतीय अनुणव्रत न्यास की चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बीएम जैन पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थियों ने अपना स्थान सुनिश्चित बना दिया है और अब ये विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा बिखरेंगे। स्कूल के इन छात्रों ने अखिल भारतीय अणुव्रत न्यास की ओर से आयोजित 19वीं अणुव्रत नैतिक गीत गायन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान झटका है।
विज्ञापन

नौणी (सोलन) स्थित चिन्मय पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में संगीत अध्यापक तरसेम चौहान के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग के एकल गान में जमा एक के छात्र अनूप तिवारी और कनिष्ठ वर्ग में छठी कक्षा की छात्रा निहारिका चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इन विद्यार्थियों की कामयाबी से स्कूल में खुशी का माहौल है। अनूप तिवारी और निहारिका चौहान का चयन 24 से 26 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके साथ ही वरिष्ठ वर्ग की समूहगान प्रतियोगिता में भाग लेकर स्कूल के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसमें नौवीं कक्षा की ऋषिका, कृतिका, शिवानी और जमा एक की शालिनी, रितिका, सानिया, ईशा, आकांक्षा, श्वेता, सुमित, अनूप आदि ने भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य अनु कौशल ने विजेता छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं अपितु पूरा विश्वास है कि उनके ये होनहार विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना और स्कूल का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें