फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन शहर में दोबारा जलसंकट के आसार, 4

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन शहर में 48 घंटों से लिफ्ट नहीं हुआ पानी
विज्ञापन

सोमवार को तेज बारिश के चलते हांफी दोनों पेयजल योजनाएं
शहर में फिर से बढ़ने लगा है पेयजल संकट
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। तेज बारिश ने एक बार फिर पेयजल योजनाओं से लिफ्ट होने वाले पानी पर रोक लगा दी। आलम यह है कि पिछले दो दिनों से पानी की लिफ्टिंग न होने के कारण अब शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह से हुई तेज बारिश के चलते नदी में गाद आने से पानी लिफ्ट नहीं हो पाया है। साथ ही रविवार को भी गिरी योजना से बिजली कट होने के चलते विभाग पानी की सप्लाई नहीं कर पाया था। सोमवार को शहर के कई क्षेत्रों में पानी न आने की वजह से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। मूसलाधार बारिश से दोनों पेयजल योजनाओं से विभाग को पानी लिफ्ट करने में दिक्कतें आ रही है। गाद के चलते सोमवार को पूरा दिन कमेटी को पानी की एक बूंद तक नहीं मिली। शहर में पानी की समस्या अब विकराल रूप ले सकती है। आलम यह है कि दो दिनों से शहर में पानी की सप्लाई कमेटी को नहीं मिली है। बारिश के कारण आने वाले दिनों में यह समस्या और बढ़ सकती है। शहर में प्रतिदिन 20 लाख गैलन पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन कमेटी को पेयजल योजनाओं से सप्लाई न मिलने से लोगों को अब इधर-इधर भटकना पड़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में ऐसे ही बादल बरसते रहे तो शहर में पानी के लिए हाहाकार मच जाएगा।
विज्ञापन

कमेटी को नहीं मिला पानी : ठाकुर
नगर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि रविवार को बिजली कट की वजह से गिरि योजना से पानी लिफ्ट नहीं हो पाया था। सोमवार को भारी बारिश के नदी में आई गाद सक दोनों पेयजल योजनाएं ठप रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें