फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल के लिए 3

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर पर फंसा पेंच, मंत्री ने किया शहर में शामिल करने का एलान
विज्ञापन

कथेड़ में प्रस्तावित है ट्रांसपोर्ट नगर
पंचायत मांग रही अपना हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। करीब दस सालों तक विवादों में रहने के बाद शिलान्यास तक पहुंचे ट्रांसपोर्ट नगर पर एक और अड़ंगा फंस गया है। बसाल पंचायत के अधीन आते कथेड़ वार्ड में ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण हो रहा है। जबकि, शहरी आवास मंत्री सरवीण चौधरी इसके निर्माण को उनके विभाग के हवाले करने का एलान भरी सभा में कर गई हैं। उन्होंने इसके बारे में उपायुक्त और आरटीओ को बैठक कर इसकी संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश दे दिए हैं। गौरतलब है कि ट्रांसपोर्ट नगर पर अपना अधिकार जता रही बसाल पंचायत पहले ही इसके निर्माण में पंचायत की हिस्सेदारी की मांग कर चुकी है। ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण के बाद दस दुकानें देने की मांग पंचायत पहले ही प्रशासन के सामने रख चुकी है। जबकि, अब शहरी आवास मंत्री के बयान ने विवाद की सूई को एक बार फिर से घुमा दिया है। समूचा कथेड़ वार्ड बसाल पंचायत का हिस्सा है और इसे शहर में शामिल करने से पूर्व पंचायत की एनओसी लेनी जरूरी है। ऐसे में ट्रांसपोर्ट नगर के भविष्य को लेकर अटकलें जनसभा के बाद से एक बार फिर शुरू हो गई हैं। सब्जी मंडी में आयोजित जनसभा में शहरी आवास मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा है कि ट्रांसपोर्ट नगर शहरी आवास विभाग के अंतर्गत बनाया जाएगा। इसके लिए आगामी प्रबंध उनके विभाग के अधीन हों, इसकी पड़ताल की जाएगी। वे इस बारे में उपायुुक्त सोलन और आरटीओ दोनों से बातचीत करेंगी। ट्रांसपोर्ट नगर के इलाके को नगर परिषद में मिलाने की संभावनाएं भी देखी जाएंगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर शहर में शामिल होना चाहिए। उन्होंने उपायुक्त से आह्वान किया कि वे आरटीओ से बैठक कर इस बात की जानकारी भी दें कि ट्रांसपोर्ट नगर कितने दिन में बनकर तैयार होगा और इसके निर्माण से जुड़ी आगे की सभी औपचारिकताओं से उन्हें अवगत करवाया जाए।
विज्ञापन

पार्क बनाने पर नप को बधाई
सरवीण चौधरी ने शहर के बीचोंबीच पार्क निर्माण करने पर नगर परिषद सोलन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहर में खाली जगह पर नगर परिषद चाहती तो दुकानों का निर्माण करवाकर आय का साधन विकसित कर सकती थी लेकिन नगर परिषद ने पार्क को प्राथमिकता दी। शहर के बीचोंबीच खाली जगह होना जरूरी है। ऐसी जगह किसी भीषण हादसे के समय बचाव में काम आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें