लोदीमाजरा (सोलन)। एके ब्रदर्स इंटरप्राइजेज होम लैंड सिटी बद्दी में कंपनी के लक्की ड्रॉ का पहला पुरस्कार पंकज शर्मा ने जीता। उन्होंने प्राइज के तौर पर एक लाख पांच हजार रुपये नकद दिए गए। समारोह में पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर लक्की ड्रा निकाला। एके इंटरप्राइज प्रबंधक दीपिका शर्मा ने बताया कि कंपनी द्वारा समय-समय पर लक्की कूपन निकाले जाएंगे। संस्था द्वारा बेटी पढ़ाओ पर्यावरण बचाओ पर समय-समय पर सेमीनार भी लगाए जाते हैं। इंटरप्राइजेज के सहायक प्रबंधक कपिल शर्मा ने बताया कि एके ब्रर्द्स में 600 से अधिक लोगों ने पंजीकरण करवाया है। समय-समय पर लकी ड्रॉ. निकाल कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ बिंदर चौधरी प्रवीण कौशल दीपक चौधरी, मुश्ताक मोहम्मद, अक्षय कुमार, अजय कुमार, गगनदीप, अभिषेक और डॉक्टर सपना मौजूद रही।