फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की आगोश में आया बीबीएन

विज्ञापन
कोहर से घ‌िरा बीबीएन शहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बद्दी/नालागढ़ (सोलन)। कोहरे से घिरे औद्योगिक हब बीबीएन में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग जहां शीतलहर की चपेट में है वहीं विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालक भी परेशान हैं। इन दिनों कोहरे और जनवरी की जमा देने वाली ठंड के डबल अटैक से बाजार भी देर से खुल रहे हैं। सोमवार रात से क्षेत्र छाए कोहरे का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। बीच-बीच में धूप आ रही है लेकिन न्यूनतम तापमान में इससे राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन

हीटरों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों सहित चाय, सूप तथा जूस की बिक्री में खूब इजाफा हुआ है। गर्म वस्त्रों सहित ठंड से बचने के लिए लोग हीटरों, अंगेठियों और ब्लोअर आदि का सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं है। बारिश होने पर ही कोहरा छंटेगा। प्रदेश के साथ साथ बीबीएन क्षेत्र में चल रही शीतलहर दिन भर छाई रहने वाली धुंध से लोग ठंड से जूझ रहे हैं। सुबह-सुबह जहां लोगों को अपने कामों पर जाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं स्कूली बच्चों को भी इससे दो चार होना पड़ रहा है। वृद्ध लोगों को भी इससे परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं वहीं लोग ठंड से बीमार हो रहे हैं। ठंड बढ़ने से क्षेत्र के बाजार सुने हो गए हैं और सड़कें वीरान नजर आने लगी हैं। लोग मजबूरन अपने घरों में दुबकने को विवश हैं। ठंड के इस मौसम में लोगों के व्यवसायों पर भी असर पड़ रहा है, वहीं आम लोग इससे दो चार हो रहे है। पर्यावरण विज्ञान विभाग नौणी विश्वविद्यालय के एचओडी डॉ. एसके भारद्वाज ने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। कहा कि जब तक बारिश नहीं होगी तब तक कोहरे का आवरण बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें