फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलप्रीत बनी मिस फ्रैशर, जैंसी को मिस स्माईल का मिला खिताब

विज्ञापन
नर्सिंग संस्थान लार्ड महावीरा में फ्रेशर पार्टी आयोजित - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)।
नर्सिंग संस्थान लॉर्ड महावीरा में आयोजित फ्रेशर पार्टी में बीएससी प्रथम वर्ष की दिलप्रीत ने मिस फ्रेशर का खिताब जीता। संस्थान में आयोजित फ्रेशर पार्टी में जहां प्रशिक्षु नर्सों ने रैंप पर मॉडलिंग के जलवे बिखरे और ठुमके लोगों को थिरकने पर मजबूर किया।

कई राउंड में मॉडलिंग और जजों के प्रश्नों के उत्तरों के बाद प्रथम वर्ष की प्रशिक्षु नर्सों को टाइटलों से नवाजा गया। बीएससी प्रथम वर्ष की जैंसी को मिस स्माइल, निशा ठाकुर को मिस चार्मिंग और शिमोना को मिस पर्सनेलिटी, पोस्ट बेसिक प्रथम वर्ष की मीना को मिस कांफिडेंट के टाइटल से नवाजा गया। समारोह में बीएमओ नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन डॉ. अजीतपाल जैन ने की।
विज्ञापन


प्रशिक्षु नर्सों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। प्रशिक्षु नर्सों ने हिंदी, पहाड़ी व पंजाबी गीतों पर नृत्य किया। जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने नाटी पर धमाल मचाया, रूपम ने सोलो डांस से सभी का मन मोहा। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि बीएमओ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि नर्सिंग प्रोफेशन एक पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि नर्सों को सौम्य स्वभाव का होना चाहिए और हर विषय की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षु नर्सों से आह्वान किया कि वे यहां से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर समाज की पुनीत सेवा कार्य में बढ़चढ़ कर योगदान दें।
विज्ञापन


संस्थान के एमडी डॉ. गगन जैन व डायरेक्ट डॉ. आशिमा जैन ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य प्रशिक्षु नर्सों को सर्वांगीण विकास वाली शिक्षा प्रदान करना है। प्रधानाचार्य संतोष शर्मा और उपप्रधानाचार्य चंद्रलेखा ने गणमान्य लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें