चायल (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चायल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। तहसीलदार कंडाघाट संजीत शर्मा ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या जयंत शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों गणेश वंदना की प्रस्तुति से किया। खेलकूद प्रतियोगिता के लिए नेहा और बाला को सम्मानित किया। इसके अलावा ज्योति, अनामिका, अंजना, सपना, आरुषि और बबली को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर देवेंद्र वर्मा, नवीन कुमार सहित अन्य स्कूली स्टाफ तथा अभिभावक मौजूद रहे।