फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संसद की विजेता सोलन टीम का स्कूल पहुंचने पर सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में कुठाड़ ब्लॉक के ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन ने पहला स्थान हासिल किया। स्कूल पहुंचने पर बुधवार को टीम और टीम लीडर अध्यापकों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में जिला के छह शिक्षा खंडों के छात्रों ने भाग लिया। बॉयज स्कूल सोलन की टीम के निदेशक प्रवक्ता दिलीप वर्मा और अनीता राणा ने बताया कि स्कूल की टीम का चयन राज्य सतरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। टीम में शिवांश, रजत, अभिषेक, प्रियांशु, विनय, अजय, सुहर्ष, शुभम, अरुण, रमन, रोहित, अशोक, अमन, संजय, शीतल और अमित ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, नेता प्रतिपक्ष की भूमिका अदा करके लोगों का मन मोह लिया। प्रवक्ता रजनीश राणा ने छात्रों की इस उपलब्धि को सराहा। प्रिंसिपल विपेंद्र काल्टा ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें