फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप छेड़ेगी बजरंग दल भर्ती अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। शिव मंदिर दाड़लाघाट परिसर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक में बजरंग दल को और मजबूत करने पर चरचा की गई। बैठक में बजरंग दल भर्ती अभियान चलाने का फैसला हुआ। यह अभियान 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगा। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद संगठन मंत्री हिमाचल प्रदेश नीरज ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस भर्ती अभियान का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब अधिक से अधिक युवा इस दल में जुड़ेंगे। बजरंग दल हिंदू नौजवानों का पराक्रमी, सशक्त, समर्थ शाली युवा संगठन है जो हिंदू जीवन मूल्यों की स्थापना के लिए संघर्ष कर रहा है। कहा कि वीर बलिदानी पुरखों के छूटे हुए कार्यों को पूर्ण करने की जिम्मेदारी इन्हीं नौजवानों के कंधों पर है। गौ माता की रक्षा, सेना का सम्मान, लव जिहाद से बहन-बेटियों की रक्षा, भारत को दोबारा अखंड बनाना ये सब कार्य वीर बजरंगी ही पूरी करेंगे। बैठक में शिमला ग्रामीण जिला अध्यक्ष राम चंद्र पाल, प्रांत सत्संग प्रमुख कृष्ण चंद्र शर्मा, शिमला ग्रामीण महामंत्री उमादत्त शर्मा, अन्य पिछड़ा वर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, दाड़ला प्रखंड अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला और भाजयुमो जिलाध्यक्ष राकेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें