सोलन। वर्मा ज्वेलर की आकर्षक इनामी योजना के तहत ग्राहकों को 45 लाख रुपये से अधिक के इनाम और वॉचर्स बांटे जा रहे हैं। इसमें एक कार का भी ऑफर है। वर्मा ज्वेलर के अक्षय वर्मा ने बताया कि 31 अक्तूबर तक चलने वाली योजना के आधे समय में ही 40 लाख रुपये से अधिक के इनाम और वॉचर्स वितरित किए जा चुके हैं। 21 सितंबर से लांच की गई स्वर्ण महोत्सव स्कीम का छठा, सातवां और आठवां लक्की ड्रॉ एक साथ 17 अक्तूबर की शाम को निकाला गया। इस मौके पर अप्पर बाजार एसोसिएशन के सदस्य प्रेम कुमार, गिरीश साहनी, रोहित भट्टू, मनीष साहनी, मुकेश गोयल और असीम गर्ग एसोसिएशन के अन्य सदस्यों के साथ वर्मा ज्वेलर के निदेशक नरेश चंद वर्मा भी मौजूद रहे। इसमें राहुल वर्मा निवासी उदय विहार बरोग सोलन, रजनी ठाकुर, शकुंतला कॉटेज बेरखास सोलन ब्रुरी और तीसरे कूपन नंबर रितेश कुमारी बैग पशोग तहसील पच्छाद जिला सिरमौर निवासी ने टीवीएस बाइक जीती है। इस मौके पर मौजूद अप्पर बाजार के सदस्य, वर्मा ज्वेलर के मालिक अक्षय वर्मा मौजूद रहे।