सोलन। राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ जिला सोलन की जिला स्तरीय बैठक 29 अक्टूबर को बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबाथू में होगी। सीएंडवी अध्यापक संघ जिला सोलन के महासचिव नरेश कुमार ने बताया कि इस बैठक में डीएलएड और अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने सीएंडवी अध्यापकों से आग्रह किया कि इस बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस बैठक में राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।