फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबाथू कन्या स्कूल में शिक्षकों के पद खाली

विज्ञापन
क्लास - फोटो : demopic
विज्ञापन
सुबाथू (सोलन)।
विज्ञापन

सुबाथू कन्या स्कूल सहित साथ लगती पंचायतों के स्कूलों में अभी भी शिक्षकों के पद खाली हैं। ऐसे में विधानसभा चुनावों में विधायक का सपना देखने वाले नेताओं से जनता हिसाब मांगने को तैयार हैं। लोगों का सवाल है कि स्कूलों में अध्यापकों की कमी दूर होने से ही शिक्षा में गुणवत्ता आएगी। हालांकि कुछ स्कूलों में अक्टूबर में ही शिक्षकों के पद भर चुके हैं। अभी भी कुछ सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के पद पूरे न होने के कारण हजारों स्कूली बच्चों का भविष्य अंधेरे में डूब रहा है। ऐसे में अभिभावकों के लिए पूरा साल चिंता का विषय अब उम्मीदवारों के लिए मुश्किल बनेगा।

लोगों का कहना है की वे पूरा वर्ष शिक्षकों को भर्ती करने की मांग उठाते रहे परंतु किसी भी पार्टी के नेता ने अभिभावकों की समस्याओं पर गौर नहीं किया। कन्या स्कूल समिति प्रबंधक देवेंद्र कुमार, सदस्य ओमप्रकाश, सुषमा देवी व सुमन देवी का कहना है की अभी भी टीजीटी आर्ट्स, पीटीआई और वरिष्ठ सहायक का पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा की पिछले दिनों औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कुछ पद भरे गए हैं। परंतु तीन महीने की पढ़ाई के बाद अब दिसंबर में होने वाली परीक्षा का परिणाम कैसा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें