शूलिनी विवि में रक्तदान शिविर के दौरन। संवाद
शूलिनी विवि में विश्व एड्स दिवस पर रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शूलिनी विश्वविद्यालय ने विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में एक रक्तदान शिविर लगाया गया। आयोजन शूलिनी विश्वविद्यालय के डीन छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा किया गया। आईजीएमसी शिमला के छह डॉक्टरों की टीम ने शिविर की सफलता में योगदान दिया। इस दौरान 130 व्यक्तियों ने रक्तदान किया, इनमे से कई लाेग पहली बार रक्तदाता बने थे।
इस अवसर पर एड्स के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। जिसमें विद्यार्थियों व स्वयंसेवियों ने एचआईवी एड्स से जुड़े तथ्यों और मिथकों की जानकारी देने के लिए एक स्टाल लगाया। डीन छात्र कल्याण पूनम नंदा ने सभी प्रतिभागियों एवं योगदानकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने युवाओं में जिम्मेदारी की भावना और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ऐसी पहल के महत्व पर भी जोर दिया।