फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: डीएवी दाड़लाघाट के 13 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल, बास्केटबाल में किया था सभी खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट के खिलाड़ियों ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2025-26 के राज्य स्तर में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के परिणामस्वरूप, विद्यालय के कुल 13 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। इसमें बास्केटबाल अंडर-14 वर्ग में सोनल, स्वास्तिका, ऋजुल, श्रीनिका और हर्षिता, वॉलीबाल अंडर-17 (बालिका) वर्ग में दिवांशी गौतम, ओजस्वी ठाकुर, प्रिया और हिमांशी, वॉलीबाल अंडर-19 (बालिका) वर्ग में दृष्टि चौहान, अक्षिता भारद्वाज और यामिनी ठाकुर, वॉलीबाल अंडर-17 (बालक) वर्ग में आर्यन शर्मा का चयन हुआ है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सीएमओ नॉर्थ, एसीएल मुकेश सक्सेना ने प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर, शारीरिक शिक्षा अध्यापक अनिल गुप्ता, शीतल वर्मा और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो विद्यालय और क्षेत्र दोनों के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें