फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनिहार व नालागढ़ में बनाए 13 क्लस्टर, 200 हेक्टेयर में होगी मौसमी फलों की खेती: जगत सिंह नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले के बागवानी विभाग ने नालागढ़ और कुनिहार में 13 क्लस्टर तैयार कर दिए हैं। क्लस्टर में लगभग 200 हेक्टेयर भूमि पर अब मौसमी फलों को लगाया जाएगा। इसमें अमरूद, अनार, प्लम समेत मौसमी के पौधे रोपित होंगे। इसके लिए बागवानों को सिंचाई व सोलर बाड़बंदी की भी निशुल्क सुविधा दी जाएगी। मंगलवार को बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रशिक्षण शिविर के दौरान जानकारी दी। इसी के साथ बागवानों से विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी में बागवानों का अहम योगदान है। बागवानों की आर्थिकी में वृद्धि करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की ओर से बागवानों की आय दोगुनी करने के के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिले में लगभग 1 हजार 200 हेक्टेयर क्षेत्र में कटिबंधीय फलों के उच्च घनत्व पौधरोपण कार्य किया जाएगा। इससे 80 कृषक समूहों के लगभग 6 हजार 500 परिवार लाभांवित होंगे। बागवानी को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने राज्य में विभिन्न जिला में आधुनिक मार्केट यार्ड बनाए जा रहे है। लगभग 300 करोड़ रुपये व्यय कर परवाणू, सोलन, पराला, करोल-टिक्कर, रोहडू तथा शिलारू में आधुनिक मार्केट यार्ड स्थापित किए गए है। इन मार्केट यार्ड से जहां बागवानों को कुशल और संगठित व्यापार की सुविधा मिलेगी। वहीं, अपनी उपज के लिए उचित भंडारण सुविधा, नीलामी प्लेटफार्म, प्रदर्शन क्षेत्र, व्यापारी दुकानें, बैंकिंग सेवा जैसी अन्य बुनियादी सुविधाएं भी मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बागवानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से उनकी उपज को सही मूल्य दिलावाने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बागवानी क्षेत्र पर 531 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उद्यान विभाग सोलन की उपनिदेशक डॉ. शिवाली ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें