फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़-रामशहर-स्वारघाट बस रूट निजी हाथों में देने के फैसले का विरोध

विज्ञापन
एसडीएम नरेंद्र आहलूवालिया को ज्ञापन सौंपने के अवसर पर समिति के सदस्यस्रोत: संवाद
विज्ञापन
ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से परिवहन मंत्री को ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रामशहर-स्वारघाट रूट पर परिवहन निगम की बस को बंद कर निजी हाथों में सौंपने के फैसले के विरोध में सोमवार को लोगों का प्रतिनिधिमंडल जनकल्याण समिति के नेतृत्व में नालागढ़ में एसडीएम नरेंद्र आहलूवालिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के माध्यम से परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें इस रूट को बंद न करने का आग्रह किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि यह बस छात्रों, बुजुर्गों, महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए जीवन रेखा के समान है। निजी बस में पास, ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड और महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत छूट का लाभ नहीं मिलता। इस रूट पर एक बस नालागढ़ वाया स्वारघाट से रामशहर जाती है और दूसरी नालागढ़ वाया रामशहर से स्वारघाट। अन्य कोई सरकारी बस इस रूट पर नहीं चलती। यदि बस सेवा बंद हुई तो सरकारी कर्मचारी और दिहाड़ीदार मजदूर समय पर कार्यस्थल तक नहीं पहुंच पाएंगे। जनकल्याण समिति के अध्यक्ष विशाल परमार ने बताया कि एसडीएम नरेंद्र आहलूवालिया ने आश्वासन दिया है कि वे लोगों की भावनाओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जनकल्याण समिति के अध्यक्ष विशाल परमार, हुकम चंद, नरेंद्र, स्मिता परमार, गुरमीत, विक्की, वंदना देवी, मीना देवी और आईटीआई के लगभग 35-40 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें