संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। दून विश्वकर्मा वेलफेयर सोसायटी ने शिव मंदिर परिसर शिवालिक नगर झाड़माजरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने किया। इस शिविर में 127 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें पीजीआई ब्लड बैंक चंडीगढ़ की डॉ. संगीता की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम ने रक्त एकत्रित किया। डॉ. संगीता ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने सोसायटी के सदस्यों की शिविर के आयोजन के लिए सराहना की। आयोजक सोसायटी के प्रधान मलूक चंद व धर्मिंद्र राणा ने बताया कि रक्तदान से स्वस्थ मनुष्य को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है।