फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन में जल्द खुलेगा विजिलेंस कार्यालय : जेपी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। पुलिस महानिरीक्षक विजिलेंस जेपी सिंह ने कहा है कि बीबीएन में जल्द ही विजिलेंस कार्यालय खोला जाएगा। उन्होंने उद्यमियों व आम लोगों से आह्वान किया है कि बीबीएन को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में सहयोग दें। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य प्रदेशों के मुकाबले हिमाचल में भ्रष्टाचार कम है, इसके बावजूद यदि कोई सरकारी कर्मचारी उनसे धन की मांग करे तो इसकी तुरंत सूचना विजिलेंस को दें। ऐसे मामलों में किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। इसका ताजा उदाहरण एचएएस अधिकारी हैं जिसे विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस के पुलिस महानिरीक्षक शुक्रवार को बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार में बीबीएन के उद्योगपतियों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास हिमाचल को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है और इसके लिए वह पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति पर नजर रख पाना असंभव है, लेकिन जनता के सहयोग से यह संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि बीबीएन की पुलिस संबंधी अन्य सभी समस्याओं को पुलिस महानिदेशक के समक्ष रखा जाएगा और इसके समाधान के गंभीरता से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने उद्योगपतियों व स्थानीय लोगों की सहूलियत के लिए बद्दी को पुलिस जिला का दर्जा दिया है।
विज्ञापन


इसी तर्ज पर उनका प्रयास रहेगा कि बद्दी में शीघ्र विजिलेंस का स्वतंत्र कार्यालय खोला जाए और यहां एएसपी या डीएसपी रैंक का अधिकारी तैनात हो। इससे पहले बीबीएनआई के अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल ने बीबीएन की कई समस्याओं को आईजी के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि यहां की मुख्य समस्या पुलिस फोर्स की कमी है। यहां एक अतिरिक्त कंपनी तैनाती की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बेहतर ढंग से कार्य कर रही है और आपराधिक वारदातों को सुलझाया जा रहा है लेकिन अधिक पुलिस बल की आवश्यकता है। उद्योगपतियों ने ट्रैफिक जाम और नशाखोरी के मामलों को भी आईजी के समख रखा।
विज्ञापन


इस मौके पर बद्दी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनके शर्मा, डीएसपी विजिलेंस सोलन योगेश रौल्टा, नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष नरेंद्र दीपा, बीबीएनआईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, संगठन सचिव अश्वनी शर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश जैन, कैशियर दिनेश जैन, कार्यकारी अधिकारी बीबीएनआईए राजीव सत्या, पार्षद संदीप सचदेवा, छठ पूजा समिति अध्यक्ष सत्या पांडे मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें