फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को मिला दून भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, चैक डैम बनाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी में दून भाजपा मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। उन्होंने दून में लोगों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने बताया कि सीएम से बालद नदी पर बड़ा चेक डैम बनाने की मांग की गई जिससे क्षेत्र के जलस्तर को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि दून के मैदानी क्षेत्रों में पानी की काफी कमी होती जा रही है और जलस्तर बहुत नीचे चला गया है। वाटर लेवल नीचे जाने से कई स्कीमें सूख गई हैं।
विज्ञापन


इसी के साथ उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पुलिस जिला बद्दी में पुलिस बल बढ़ाने की मांग की गई। सड़कों, पेयजल, स्कूलों, हॉस्पिटल, डिस्पेंसरियों में रिक्त पड़े पदों को भरने और बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों व अन्य मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार पड़ोसी राज्यों की सरकारों के सहयोग से हिमाचल को नशामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान छेड़ने जा रही है जिसका शुभारंभ बद्दी में होगा। उन्होंने कहा कि बीबीएनडीए की ओर से भेजे गए कार्यों को जल्द स्वीकृत किया जाए। इस मौके पर पूर्व विधायक विनोद चंदेल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. श्रीकांत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैप्टन डीआर चंदेल, मंडल अध्यक्ष बलवीर ठाकुर, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धीमान, प्रदेश औद्योगिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक एडवोकेट सुमित शर्मा और अल्पसंख्यक सोलन के अध्यक्ष अशरफ बंटू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें