फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल स्मार्ट कार्ड बनने से मिलेंगे कई अन्य लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। व्यापारमंडल सोलन के चुनाव में वहीं सदस्य वोट डाल पाएगा जिसके पास स्मार्ट कार्ड होगा। इस स्मार्ट कार्ड के अन्य लाभ भी व्यापारियों को मिलेंगे। स्मार्ट कार्ड पर व्यापारियों को चिन्हित अस्पतालों में उपचार करवाने में भी राहत मिलेगी। यह सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए व्यापारमंडल जल्द रूपरेखा बनाएगा। इस कार्ड पर और भी कई लाभ मुहैया करवाए जाएंगे। यह जानकारी व्यापार मंडल ने अध्यक्ष ने पत्रकारवार्ता में दी। व्यापारमंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने कहा की व्यापारियों के हितों के लिए सोलन को 24 जोनों में बांटा गया है। लोगों की समस्याएं सुनने के लिए वहां पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोलन व्यापार मंडल को आधुनिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है और व्यापार मंडल ने व्यापारियों से जुड़ी मांगों को संसद तक पहुंचाने का प्रयास किया है। इसमें जीएसटी और मार्केट फीस जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोलन के व्यापार मंडल को हिमाचल में नंबर वन बनाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए व्यापारियों को स्मार्ट कार्ड उपलब्ध करवाएं जाएंगे। यह आधार कार्ड से लिंक होंगे और साथ ही उन्हें व्यापार मंडल की तरफ से प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा। इन्हें सोलन व्यापार मंडल की वेबसाइट से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा की स्मार्ट कार्ड पर व्यापारियों को जाने माने अस्पतालों में भी छूट मिलेगी। आने वाले समय में स्मार्ट कार्ड पर ही वह वोट डाल अपने प्रतिनिधियों को चुन पाएंगे। रेहड़ी फड़ी और छोटे दुकानदारों को भी इस व्यापार मंडल के साथ जोड़ा जाएगा तथा रेहड़ी फड़ी धारकों के लिए एक निश्चित स्थान मुकर्रर किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के उपप्रधान रमेश बंसल, महासचिव मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष योगेंद्र सेठी, मुख्य संरक्षक विनोद गुप्ता, कुलभूषण गुप्ता, प्रेमचंद शर्मा, डीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें