फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर में बीएसएनएल की तार चोरी, संचार व्यवस्था ठप

विज्ञापन
टेलीफोन - फोटो : SELF
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। शहर के पंजाब नेशनल बैंक के पास बीएसएनएल कंपनी की केबल चोरी होने से सुक्कीजोहड़ी से धर्मपुर थाना तक दूरसंचार सेवाएं ठप हो गई हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक के पास फोरलेन का कार्य चल रहा है जिस कारण बीएसएनएल की केबल खुले में ही पड़ी थी। इसमें से 60-70 मीटर केबल चोरी हो गई जिस कारण बीएसएनएल की दूरभाष सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। साथ ही ब्रॉडबैंड सेवाएं भी बंद हैं। इस कारण लोगों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस थाना का फोन भी इस कारण बंद पड़ा है। इससे थाना कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। जानकारी के अनुसार लोगों द्वारा बीएसएनएल कार्यालय में फोन कर बताया गया कि उनके फोन बंद पड़े हैं। इस पर विभाग ने मौके पर जा कर देखा तो पाया गया कि पीएनबी बैंक के पास से 60 से 70 मीटर केबल गायब है। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस थाना को दी गई। धर्मपुर के जेटीओ विनोद डोगरा ने कहा कि फोरलेन का कार्य चले होने के कारण केबल को खुले में रखा गया था ताकि कार्य के चलते केबल बार-बार न खराब हो। निगम ने इसकी सूचना धर्मपुर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें