फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नंबर फाइल को रदद समझें

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सटर्नल डवेलपमेंट चार्ज वसूलने को लेकर नौ सौ उद्योगों को जारी किए थे नोटिस, महज 34 ने की अदायगी
विज्ञापन

2 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर भूमि का वसूला जाता है शुल्क
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)।
बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) ने बीबीएन में स्थापित उद्योगों को जारी बीबीएनडीए के नोटिस बेअसर साबित हो रहे हैं। एक्सटर्नल डवेलपमेंट चार्ज वसूलने को लेकर नौ सौ उद्योगों को नोटिस जारी किए थे। लेकिन अभी तक महज 34 उद्योगों ने ही शुल्क अदा किया है। प्राधिकरण को इन उद्योगों से 1.50 करोड़ रुपये एक्सटर्नल डवेलपमेंट चार्ज के रूप में मिला है। अन्य मामले अभी तक लंबित पड़े हैं।
यह चार्ज सरकार द्वारा क्षेत्र में स्थापित उद्योगों, क्रेशरों और ईंट भट्ठों सहित अन्य व्यावसायिक परिसरों से लिया जाना है। वसूले जाने वाले इस चार्ज से एकत्रित होने वाली धनराशि को बीबीएनडीए बीबीएन के विकासात्मक कार्यों पर खर्च करेगा। एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज चिन्हित संस्थानों से 2 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर के हिसाब से लिया जाता है। मतलब जिस संस्थान के पास जितनी ज्यादा जमीन होगी उससे उतना ही अधिक चार्ज वसूला जाता है। यदि किसी संस्थान के पास जमीन अधिक है और उसका चार्ज बहुत अधिक है तो ऐसी सूरत में उस बड़े संस्थान के लिए फिक्स दो लाख की दर निर्धारित की है। बीबीएनडीए ने सबसे पहले ऐसे चयनित किए करीब 900 संस्थानों को यह नोटिस जारी किए थे। लेकिन 836 संस्थानों ने अभी तक अदायगी नहीं की है। इस शुल्क के एवज में प्राधिकरण के पास करोड़ों रुपये की धनराशि आएगी। यह औद्योगिक क्षेत्र के विकास में सहायक होगी। हालांकि अब प्राधिकरण ने सख्त हिदायत दी है कि शुल्क अदा न करने वाले संस्थान के बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो कट जाएंगे बिजली-पानी के कनेक्शन : नेगी
बीबीएनडीए के सीईओ आदित्य नेगी ने कहा कि एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज सभी चयनित नौ सौ संस्थानों से लिया जाना है। नोटिस देने के बाद करीब 1.50 करोड़ चार्ज आ चुका है। कहा कि जिन संस्थानों ने यह चार्ज जमा नहीं करवाया है उन्हें रिमाइंडर दिया जाएगा। इस चार्ज के अदा न करने की सूरत में उस संस्थान के बिजली पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। चार्ज के रूप में एकत्रित होने वाली धनराशि बीबीएन के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें