फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: साइकिल रैली निकाल कर इंधन बचाने का दिया संदेश

Sun, 24 Dec 2017 10:32 PM IST
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
शिमला में साइकिल रैली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
 केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से ईंधन की बचत, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण की ओर से रविवार को साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोलन शहर के 5 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के लोगों ने साइकिल रैली में हिस्सा लेकर ईंधन की बचत का संदेश दिया। इसमें महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। साइक्लोथॉन को एडीसी सोलन संदीप नेगी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


साइक्लोथॉन रविवार सुबह 11 बजे ठोडो मैदान सोलन से आरंभ होकर शामती-काली माता मंदिर-जटोली मंदिर तक गई और वापस ठोडो मैदान लौटी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की पीसीआरए विंग के एडिशन डॉयरेक्टर एसके वर्मा ने बताया कि देश में 76 सिटी में इस तरह की साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी गोवर्धन सिंह ठाकुर, सीडीसीएसएम शिमला दिवाकर राठौर, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के संतोष कुमार, एमएस पंवार इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. बीएस पंवार, समाजसेवी विपुल गोयल और रजनीश गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें