डा. भूपेश को डाक्टर ऑफ दी ईयर के अवार्ड से सम्मानित करते हुए।
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के चंडी निवासी डॉ. भूपेश गुप्ता को बेस्ट डॉक्टर ऑफ द ईयर (ऑब्स एंड गाइनी) के खिताब से नवाजा गया है। नई दिल्ली में 23 दिसंबर को आयोजित छठें सिगमा हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड-2017 सम्मान समारोह में डॉ. भूपेश गुप्ता को यह अवार्ड हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मेडिकल सर्विसिज के डायरेक्टर जनरल एयर मार्शल पवन कुमार के हाथों प्राप्त हुआ है। डॉ. भूपेश गुप्ता नालागढ़ उपमंडल के चंडी के रहने वाले है और 20 सालों तक उन्होंने सरकारी क्षेत्र में सेवाएं दीं। उसके उपरांत उन्होंन स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली और नालागढ़ में अस्पताल खोला। डॉ. भूपेश गुप्ता ने कहा कि इस अवार्ड के लिए पहले बाकायदा स्क्रीनिंग होती है। उन्होंने कहा कि अपने 27 साल के कॅरिअर में वह नॉर्मल, सीजेरियन, लैपरोस्कोपी, कैंसर सर्जरी आदि के करीब 50 हजार ऑपरेशन कर चुके हैं।