फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

747 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में बनाया स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़/बद्दी (सोलन)। राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत नालागढ़ कॉलेज में पहली कट ऑफ लिस्ट जारी हो गई है। 747 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया है। प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश के लिए जारी हुई कट लिस्ट के तहत विद्यार्थियों को 30 जून तक फीस जमा करवानी होगी। यदि विद्यार्थी फीस जमा करवाने से वंचित रह जाते हैं तो इनके स्थान पर वेटिंग वाले विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा।
नालागढ़ कॉलेज में पहली कट ऑफ लिस्ट के तहत 747 विद्यार्थियों में से केमिस्ट्री में 107, फिजिक्स में 47, मैथ में 66, बोटेनी में 19, ज्योलॉजी में 43, कॉमर्स में 123, इंग्लिश में 15, हिंदी में 51, हिस्ट्री में 41, ज्योग्राफी में 9, इक्नोमिक्स में 55, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में 31, संस्कृत में 2, पॉलीटिक्ल साइंस में 89, म्यूजिक में 3, फिजिक्ल एजूकेशन में 19, सोशोलॉजी में 4, फिलोसॉफी में 6 के आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य केसी महंत ने कहा कि आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है, 747 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया है। इन विद्यार्थियों को 30 जून तक अपनी फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें