फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
सोलन। जिला सोलन में कोरोना वायरस ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। वीरवार को फिर 12 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले में वीरवार को लिए कुल सैंपलों में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से छह, एएमयू से एक, अर्की से तीन और कंडाघाट से संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में पांच पुरुष और सात महिलाएं हैं। वहीं, वीरवार को जिले में कुल 519 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। डॉ. मुक्ता ने बताया कि 291 स्वास्थ्य कर्मियों, 53 फ्रंटलाइन वर्करों, 163 वरिष्ठ नागरिकों और 45 साल तक के 12 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 1 लाख 34 हजार 44 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं। इनमें 6809 लोग संक्रमित पाए गए हैं। चार मार्च 2021 तक जिले में कोरोना के 48 केस सक्रिय हैं।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने आम लोगों से अपील की है कि संक्रमण से घबराने की जरूरत नहीं है। सभी लोग सावधानी बरतें। टीकाकरण के बाद भी कोविड नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें