फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी अबला नहीं सिर्फ जागरूकता की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। अमर उजाला की ओर से अपराजिता 100 मीलियन स्माइल अभियान के तहत बरोटीवाला पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य जागरूक शिविर भी लगाया गया। इसकी अध्यक्षता महिला मंडल बरोटीवाला की प्रधान राजकुमारी चौधरी ने की। जबकि, आयुर्वेद डॉ. सोनिया धीमान और एसआई नरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि नारी अबला नहीं सिर्फ जागरूकता की जरूरत है। कार्यक्रम में 84 महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

डॉक्टर सोनिया धीमान ने महिलाओं को पीरियड, ब्रेस्ट कैंसर सहित अन्य जानकारियां प्रदान कीं। बताया कि यदि किसी महिला को ब्रेस्ट कैंसर का कोई लक्षण दिखाई दे तो इसकी जांच विशेषज्ञ डॉक्टर से करवाएं। गर्भ के समय महिला में 11 से 12 ग्राम खून होना जरूरी है। 8 ग्राम से कम खून हो तो बच्चा बीमारी से ग्रस्त हो सकता है। महिला को भी बहुत बड़ी हानि हो सकती है। एसआई नरेश कुमार ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, यौन शोषण, दहेज उत्पीड़न के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि अब पुलिस ने हर जिले में महिला पुलिस थाने खोले हैं। ताकि वे बिना किसी डर से अपनी शिकायत महिला कर्मचारियों को बता सकें।
महिला सरोज तनवर ने पुलिस विभाग से सवाल किया कि नशे के खिलाफ क्या कर रहे हैं? आज के युवा नशे की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पर समय रहते लगाम लगाई जानी चाहिए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जनता का सहयोग जरूरी है। जहां भी नशा करते कोई दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायत प्रधान रामरतन चौधरी, बीडीसी अनिल शर्मा, वार्ड पंच गुरचरण, समाजसेवी राजन नेगी, वार्ड पंच कंचन, बलवंत, दिलीप, रजिया, महिला मंडल प्रधान राजकुमारी चौधरी, महामंत्री कंचन, कोषाध्यक्ष रणदीप, संतोष, कविता, रजनी, सरोज तनवर, ममता, अनीता, रीना कांत, शांति देवी, नेहा ठाकुर, दीया ठाकुर, कमलेश ठाकुर, मनु ठाकुर, अंजू ठाकुर, देवू गुज्जर, पूनम राजपूत, नगो देवी, सोचा देवी, निकिता ठाकुर, सुमन रानी, पूजा, ममता, वंदना, संगीता सेमवाल, बशीरा, सीमा, कांता, आशा, सलीना, निशा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें