फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ की कटिंग से कालका-शिमला एनएच पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर फोरलेन कार्य के चलते सुबह के समय की जा रही पहाड़ की कटिंग से जाम लग रहा है। इससे लोगों और पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

आलम यह है कि फोरलेन कंपनी की ओर से एनएच पर सनवारा के समीप करीब 200 मीटर ऊंचे पहाड़ की कटिंग की जा रही है। इस दौरान सुबह के समय फोरलेन कंपनी की ओर से एनएच को दोनों तरफ से करीब आधे घंटे के लिए बंद किया जा रहा है। इसके कारण करीब एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग रहा है। इसके चलते सुबह के समय स्कूली बच्चों सहित नौकरीपेशा लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। जाम के चलते बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी परेशानी हो रही है।
कालका-शिमला एनएच पर रोजाना स्थानीय सहित बाहरी राज्यों के हजारों छोटे व बड़े वाहनों की आवाजाही चंडीगढ़-शिमला के लिए होती है। जाम के चलते परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोलन, कुमारहट्टी, धर्मपुर, सुबाथू, डगशाई, अन्हेच सहित अन्य स्थानों से परवाणू, चंडीगढ, बद्दी, नालागढ़ की कंपनियों में कर्मचारी कार्यरत हैं। जिन्हें सुबह के समय लगने वाले जाम के कारण अपने कार्यस्थल तक पहुंचने में देरी हो रही है। कामगारों ने मांग की है कि कटिंग के लिए सुबह के समय मार्ग को बंद न किया जाए।
विज्ञापन

एनएच कालका-शिमला पर परवाणू से चंबाघाट तक फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर उमेश कुमार ने बताया कि पहाड़ की कटिंग के दौरान पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर सड़क तक पहुंच रहे हैं। इससे वाहनों सहित अन्य राहगीरों को खतरा हो सकता है। इसके लिए कंपनी की ओर से कटिंग के दौरान कुछ समय के लिए वाहनों को रोकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण कार्य कंपनी की ओर से युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सुबह के समय कटिंग न की जाए इसकी मांग जिला प्रशासन के माध्यम से ही पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें