फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूष-इलेवन ने जैगवार-इलेवन को हराया

विज्ञापन
cricket logo
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)।
नालागढ़ महाविद्यालय में नालागढ़ क्रिकेट लीग का शुभारंभ हो गया है। सात दिवसीय इस सीरीज में आठ टीमें भाग ले रही हैं। यूथ फॉर एक्शन सोसायटी के तत्वावधान में नालागढ़ स्पोर्ट्स वेल्फेयर क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी डॉ. भूपेश गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर एडवोकेट शशि कौशल विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पीयूष-11 और जैगवार-11 के मध्य हुआ, जिसमें जैगवार-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीयूष-11 की टीम ने आसानी से मैच जीत लिया। टीम की ओर से 39 रनों का शानदार योगदान देने वाले अभी कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूथ फॉर एक्शन सोसायटी के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, गुरदीप चौधरी, रजत शर्मा, लक्की, हरीश, नालागढ़ स्पोर्ट्स वेल्फेयर क्लब के यश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, कर्ण वर्मा ने कहा कि लैदर की बॉल से होने वाली इस लीग में आठ टीमें भाग ले रही हैं। लीग राउंड में प्रत्येक टीम के तीन मैच होंगे, जो कि 15 ओवरों के खेले जा रहे है। सेमी फाइनल व फाइनल के मुकाबले 20 ओवरों के होंगे। सीरीज में विजेता व उपविजेता टीमों के अलावा मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बालर, बेस्ट बेट्समैन, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट फील्डर, बेस्ट कीपर के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें