फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बददी में औद्योगिक प्रदर्शनी का लघु उद्योग भारती राष्ट्रीयाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बददी में औद्योगिक प्रदर्शनी का लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, तकनीकों का होगा आदान प्रदान
विज्ञापन

उत्पादन बेचने के लिए मार्केट की मिलेगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)।
मध्यम सूक्ष्म एवं लघु उद्यम (एमएसएमई) के तत्वावधान में बद्दी में औद्योगिक प्रदर्शनी शुरू हो गई। एमएसएमई के नेशनल वेंडर डवेल्पमेंट प्रोग्राम के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारंभ लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एमपी के उद्यमी जितेंद्र गुप्ता ने किया। हरियाणा सरकार के वित्तीय सलाहकार भारत भूषण विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रदर्शनी में 80 उद्योगों और सरकारी विभागों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। इसमें संबंधित विभागों और उद्योगों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस प्रदर्शनी से छोटे बड़े उद्योगों में आपसी तालमेल के साथ उद्योगों में नवीन बदलाव और विस्तार करने की जानकारी मिलेगी। देश में विकास का अलग वातावरण तैयार हो रहा है। इसके लिए जरूरत अपनी क्षमताओं को पहचान कर सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य करने की है। भारत उपभोग का सबसे बड़ा समुद्र है। यहां जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भरता रहती है। लोग अगर लघु उद्योगों में रुचि दिखाएं तो देश स्वदेशी चीजों के सौ फीसदी प्रयोग के साथ विश्व को भी अपने उत्पाद निर्यात कर सकता है। एमएसएमई मंत्रालय के प्रांतीय निदेशक सीवी सर्राफ ने कहा कि हिमाचल में 42822 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग हैं। लेकिन सरकार की उद्योग आधार योजना से अब तक केवल 3875 जूड़े हैं। निदेशक सीवी सराफ ने जानकारी दी कि हिमाचल में एमएसएमई सेक्टर के उद्योगों का कुल निवेश 9038 करोड़ रुपये है। इनके माध्यम से 2.61 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
इस अवसर पर बीबीएनआईए प्रधान शैलेष अग्रवाल, उपप्रधान मुकेश जैन, फार्मा संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता, लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम बिंदल, उपाध्यक्ष एनपी कौशक, प्रांत महासचिव राजीव कंसल, सुमित सिंगला, फार्मा विंग चेयरमैन सतीश सिंगला, संरक्षक राजेश गुप्ता, बरोटीवाला इकाई प्रधान संजीव शर्मा, अजय चौहान, महेंद्र चौधरी, सतपाल जस्सल, गत्ता उद्योग संघ के महामंत्री अशोक राणा, कविंद्र सिंगला, एमपी शर्मा, अनिल मलिक, प्रदेश सचिव गत्ता संघ बलदेव गोयल, हरबंस पटियाल, सुमित सिंघल, विपिन गुप्ता, संजय भसीन, हेमंत कौशल, तरसेम चौधरी और सुरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन



इन उद्योगों की लगी है औद्योगिक प्रदर्शनी
प्रदर्शनी में सिरवी पैकेजिंग, केटीसी प्रोडक्ट, क्लोराईड कैम, उत्सव पॉलीपैक, शिवा प्रिंट एंड पब्लिसिटी, ग्राफिक, सभरवाल मैन्युफ्रेक्चरिंग लैब, मॉवराईज एप्लाईसिंस, पास्टिच एनर्जी सोल्यूशन, यूनीटेक, मॉड्रन बिजनेस इक्वीपमेंटस एंड सर्विसिस, हिंदुस्तान इंजीनियरिंग प्वाइंट, एस्टीम इंडस्ट्रीज, ओम साईं ग्राफिक्स, सेंट्रल टूल रूम, लाज ट्रेडरस, प्रकाश हाईटेक इंडस्ट्रीज, एनएसआईसी, एसएमसी पैकेजिंग, बालाजी सोल्यूशन, वर्सेटाइल मशीन, मोहन एस पैकेजिंग, बालाजी इंटरनेशनल, एसएम पेट एंड पैकेजिंग, फॉर्चूनर पैकेजिंग, हेवलस इंडिया, सोलर शैंपस, एमरोन, अंबर इंडस्ट्रीज, लिपी डाटा सिस्टम, कम्यूटेक सिस्टमस, देव रिजन, हिमकैप क्लोजरस, फोगाट बी सहित अन्य उद्योगों की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें