फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नारकंडा, ठियोग, रामपुर और रोहड़ू में 11,437 लोग करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
75 हजार में चुनाव लड़ेंगे उम्मीदवार
विज्ञापन




राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया शेड्यूल, आचार संहिता लागू
पुरुष 5,901, महिलाएं 5,535, एक अन्य मतदाता
नगर परिषद में 75 हजार और नगर पंचायत 50 हजार होगी खर्च सीमा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला शिमला के चार शहरी निकायों के नगर पंचायत और नगर परिषद चुनावों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। आयोग ने उम्मीदवारों के लिए चुनावी खर्च की सीमा भी तय कर दी है, जिससे प्रत्याशियों की रणनीति पर सीधा असर पड़ रहा है।
जारी कार्यक्रम के तहत नारकंडा नगर पंचायत और ठियोग, रामपुर तथा रोहड़ू नगर परिषद में चुनाव होंगे। इन चारों निकायों में कुल 11,437 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 5,901 पुरुष, 5,535 महिलाएं और एक अन्य मतदाता शामिल है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के अनुसार, नगर निगम का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को अधिकतम 1 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति होगी। वहीं नगर परिषद के उम्मीदवार के लिए खर्च की सीमा 75 हजार रुपये और नगर पंचायत के उम्मीदवार के लिए 50 हजार रुपये निर्धारित की गई है। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित सीमा से अधिक खर्च करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें