फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन कॉलेज में दाखिले के लिए 112 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अन्य कॉलेजों में अभी तक नहीं आया एक भी आवेदन, 19 जून अंतिम तिथि, 20 को जारी होगी मेरिट सूची
विज्ञापन

पहली जुलाई से शुरू हो जाएंगी कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डिग्री कॉलेज सोलन में सत्र 2025-26 के लिए स्नातक प्रथम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीन दिन में 112 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया हैं। जबकि नालागढ़, रामशहर, अर्की, कंडाघाट, धर्मपुर समेत अन्य कॉलेज में एक भी विद्यार्थी ने आवेदन नहीं किया है। जानकारी के अनुसार जिले के सभी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 19 जून तक चलेगी। डिग्री कॉलेज सोलन में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए टीमें भी गठित की हैं। आवेदन के बाद पहली मेरिट सूची 20 जून को 5:00 बजे के बाद जारी की जाएगी। इस दौरान मेरिट सूची में शामिल किए विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को तीन दिन का समय दिया जाएगा। इस बीच विद्यार्थी 21 से 23 जून तक फीस जमा कर सकते हैं। इसके बाद 24 जून दोपहर बाद 3:00 बजे दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। इसमें फीस जमा करवाने के लिए 25 से 27 जून तक का समय होगा। डिग्री कॉलेज सोलन की डॉ. मनीषा कोहली ने बताया कि पिछले तीन दिन से विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन पहुंच रहे हैं। अभी तक सोलन कॉलेज में 112 ने आवेदन किया हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि छुट्टी के दिन भी पोर्टल आवेदन के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें