फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे कारोबारियों के हितों का ख्याल रखे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को कंडाघाट की पंचायत सिरिनगर के सभागार में हुआ। इसमें कंडाघाट बाजार के व्यापारियों ने भाग लिया। व्यापारियों ने नोटबंदी, जीएसटी और सरकार से लोगों की क्या अपेक्षाएं हैं इस पर अपने विचार रखे। व्यापारी नीरज ने कहा कि सरकार कोई भी हो वह देशहित व समाज हित में कार्य करे। व्यापारियों को राजनीति छोड़ देशहित में मतदान करना चाहिए। सभी को जागरूक होकर मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां व्यापारी वर्ग को संरक्षण देने वाली होनी चाहिए। गुरविंदर सिंह काला ने कहा कि नोटबंदी से आम जनता को कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। केवल उन्हीं लोगों को परेशानी हुई जिनके पास धन ज्यादा था या किसी अन्य सोर्स से पैसा इकट्ठा किया था।
विज्ञापन

मनीष सूद ने कहा कि व्यापारी पहले भी टैक्स देता था और अब जब सरकार ने जीएसटी लागू की है तब भी टैक्स दे रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लगने से टैक्स में सरलीकरण हुआ है और इंस्पेक्ट्री राज कुछ हद तक खत्म हुआ है। कृष्ण गोपाल ने कहा कि जीएसटी लगने के कारण जहां जमाखोरी पर अंकुश लगा है वहीं आम जनता को इसका फायदा भी हुआ है। जहां तक खाने-पीने और दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली वस्तुओं की बात है उनके दाम कम हुए हैं। भीम ने कहा कि समूचा व्यापारी वर्ग टैक्स देता है लेकिन सरकार उनके लिए कोई भी सुविधा नहीं देती। सरकार कोई भी बने सरकार को छोटे व्यापारियों के हित में भी सोचना चाहिए। रमेश शर्मा ने कहा कि जीएसटी की दर सभी के लिए एक जैसी होनी चाहिए।
इस मौके पर हरीश कुमार, गुरविंदर सिंह काला, राजेश कपूर, बलवंत सिंह, कृष्ण, गोपाल सिंह भान, रमेश शर्मा, मनीष सूद, आरिफ, सतीश कपूर, भीम बहादुर, नीरज द्विवेदी, उमेश कुमार, नरेंद्र ठाकुर, रमेश शर्मा और दीपक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें