फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदुवाल में बसेगा नया औद्योगिक क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में नए साल में नया औद्योगिक क्षेत्र बसाएगा। वहीं विश्व मानचित्र पर उभरे औद्योगिक क्षेत्र को झुग्गी मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए उद्योग विभाग और बीबीएनडीए ने पूरी तरह से कमर कस ली है। वैसे तो बीबीएन क्षेत्र में कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है लेकिन इनमें प्रमुख रूप से नालागढ़ उपमंडल के आदुवाल में बायोटेक्नोलॉजी आधारित उद्योग बसाया जा रहा है जिसका कार्य अंतिम चरण में है। कुछ जमीन उद्योग विभाग के नाम स्थानांतरित होते ही यहां उद्योग बस जाएंगे जिससे औद्योगिकीकरण बढ़ेगा और क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

दूसरी ओर फार्मा हब बीबीएन को झुग्गी-झोपड़ी मुक्त बनाने के लिए बीबीएनडीए ने निजी भू-मालिकों को लो कॉस्ट हाउस मॉडल के लिए प्रेरित किया है। इसके लिए उनके नक्शे पास किए जा रहे हैं। इस ओर क्षेत्र के कई निजी भू-मालिकों ने दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन


165 बीघा भूमि पर बसेगा नया औद्योगिक क्षेत्र
नालागढ़ के आदुवाल में प्रदेश सरकार के बायोटेक्नोलॉजी बेस्ड औद्योगिक क्षेत्र के लिए उद्योग विभाग से एफसीए क्लीयरेंस मिल चुकी है। उद्योग विभाग जमीन के इंतकाल के लिए जिलाधीश को फाइल मंजूरी के लिए भेज रहा है। एफसीए क्लीयरेंस आने के बाद 138.1 बीघा भूमि की पूरी तरह से क्लीयरेंस हो चुकी है जिसका इंतकाल उद्योग विभाग के नाम होना है। वहीं शेष बची 26.11 बीघा भूमि अलॉटेबल पूल के तहत है जिसे जारी करने के लिए उद्योग विभाग ने अलग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस औद्योगिक क्षेत्र में बायो टेक्नोलॉजी से संबंधित उद्योग स्थापित होंगे।

लो कॉस्ट हाउस मॉडल से सुंदर बनेगा बीबीएन
बीबीएनडीए ने क्षेत्र को झुग्गी-झोपड़ियों से निजात दिलाने के लिए अपने ड्रीम प्रोजेक्ट लो-कॉस्ट स्ट्रक्चर को लेकर कवायद तेज कर दी है। बीबीएन में निजी व सरकारी भूमि पर प्रवासी आग की घटनाओं में जान-माल का दंश झेल चुके हैं। बीबीएन में बेतरतीब ढंग से बसी झुग्गियों के विकल्प के तौर पर लोगों को सुंदर, सुनियोजित व कम लागत के आवासों के मॉडल बनाने की योजना को बीबीएनडीए परवान चढ़ाने में जुट गया है। बीबीएनडीए क्षेत्र के निजी भू-मालिकों को पहले ही इन स्ट्रक्चरों के मॉडल दिखा चुका है। निजी भूमालिकों ने इसमें खूब रुचि दिखाई है। इन स्ट्रक्चरों के लिए निजी भू-मालिकों से लैंड यूज फीस और प्लानिंग परमिशन फीस नहीं ली जाएगी। वहीं बीबीएनडीए सोलर लाइटें लगाई जाएंगी और पानी के कनेक्शन के लिए बीबीएनडीए सहयोग करेगा। बीबीएन के तहत 77 कलस्टर हैं जिसमें हजारों झुग्गियां हैं जिनसे निजात दिलाने का बीबीएनडीए ने जिम्मा उठाया है।
विज्ञापन


जमीन उद्योग विभाग के नाम ट्रांसफर होने पर औद्योगिक इकाइयां बसाना शुरू
उपनिदेशक उद्योग विभाग संजय कंवर ने कहा कि आदुवाल में नए औद्योगिक क्षेत्र बसाने के लिए एफसीए क्लीयरेंस के बाद म्यूटेशन के लिए फाइल जिलाधीश को सौंपी गई है। अलॉटेबल पूल की जमीन उद्योग विभाग के नाम करने को पत्राचार किया है। जल्द ही यह जमीन उद्योग विभाग के नाम ट्रांसफर हो जाएगी और यहां औद्योगिक इकाइयां बसा दी जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें