फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पक्की करते समय पानी की निकासी का करें उचित प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पक्की करते समय जल निकासी का करें उचित प्रबंधन
विज्ञापन

वार्ड-9 के लोगों ने ईओ को ज्ञापन सौंप उठाई मांग, पानी से कई बार हो चुका है घरों को नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। परिषद ने वार्ड-9 में सड़क के निर्माण किए जाने का वार्डवासियों ने विरोध किया है। उनका रोष इस बात को लेकर है कि सड़क का काम तो हर बार किया जाता है लेकिन सड़क किनारे न तो जल निकासी के लिए नालियों का प्रावधान है और न ही ड्रेनेज डाली है। ऐसे में खासतौर पर बरसात का पानी उनके घरों में आ जाता है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान तक झेलना पड़ रहा है। यहां तक कि कई लोगों के विवाह समारोह में ऐसी घटनाएं पेश हो चुकी हैं। वार्डवासियों का कहना है कि राजमहल से लेकर एक निजी शैक्षणिक संस्थान तक परिषद सड़क निर्माण करवा रही है लेकिन जल निकासी का उचित प्रबंधन न होने से वह खफा है। इस संबंध में वार्ड के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी से मिला। इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में बलविंदर, जसमनी कौशिक, हरमेश, रिंकू, वीनू, प्रमोद कुमार, राहुल, हरविलास, सुरेंद्र पाल, अरविंदर वर्मा, रेवती, विद्या, शालिनी, सोनिया, उमा देवी, शारदा, जसपाल, सुरेंद्र पाल, जसविंदर कौर, कृष्ण कुमार, पूजा देवी, नेहा, विजय आदि ने कहा कि इस सड़क पर दोनों ओर न तो नालियां हैं और न ही ड्रेनेज पाइप डाली हैं। उन्होंने कहा कि इसके कारण बरसात का पानी सीधा उनके मकानों में घुस जाता है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान वहन करना पड़ता है।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने कहा कि वार्ड के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला है। इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है जिस पर उन्होंने जेई को आदेश जारी कर इसका हल निकालने के लिए कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें