फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी नृत्य व भांगड़ा की मनमोहक प्रस्तुति पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी नृत्य और भंगड़ा पर झूमा पंडाल
विज्ञापन

बरुणा स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरुणा (नालागढ़) में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त सूबेदार रिटायर्ड प्रिंसिपल सरदार हरबंस सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्कूल प्रशासन की ओर से मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, फुलकारी नृत्य, प्लास्टिक पर आधारित लघु नाटिका, गिद्दा, देशभक्ति गीत, भंगड़ा और नाटी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का खूब मन मोहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाल सिंह ने वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और मुख्य अतिथि सहित आए गण्यमान्य लोगों, एसएमसी और अभिभावकों का आभार जताया। मुख्यातिथि रिटायर्ड सूबेदार हरबंस सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का पूरे साल भर इंतजार रहता है। उन्होंने शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान डॉ.रशपाल कौंडल, किशोर चंद, जेएस दुखिया, संजय कुमारी, राम कुमार, मनमोहन शर्मा, सचिन शर्मा, अरुण कुमार, जयपाल, अनुपमा, रजनी अरोड़ा, मनोज कुमार, इंद्रजीत सिंह, पूजा, किरण गुप्ता, राणा सिंह, हरमिंदर सिंह, गुरध्यान सिंह, रणजीत सिंह, सुनील कुमार और मक्खन सिंह सहित स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें