फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौणी विवि के 98 छात्र रवाना

विज्ञापन
मशोबरा, कुल्लू, जाछ और चंबा में करेंगे जलवायु परिवर्तन पर काम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
किसानों की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों और उनकी समस्याओं के बारे में छात्रों को अवगत करने के लिए नौणी के 98 छात्र 10सप्ताह के टुअर पर रवाना हो गए।
ये छात्र रुरल अवेयनेस्स वर्क एक्सपिरियंस प्रोग्राम के तहत रवाना हुए। छात्रों को चार समूहों में बांटा गया है। यह सभी हिमचाल के चार कृषि जलवायु क्षेत्रों में किसानों के साथ काम करेंगे। मशोबरा, कुल्लू, जाछ और चंबा में नौणी विवि के क्षेत्रीय अनुसंधान और कृषि विज्ञान केंद्र प्रत्येक समूह की मेजबानी करेगा। दो सप्ताह की अवधि के बाद हर छात्र समूह दूसरे जलवायु क्षेत्र में काम करेंगे। 10 हफ्ते में सभी क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। यह पहली बार है कि छात्रों को हिमाचल के चार कृषि-जलवायु क्षेत्रों में काम करने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन


प्रत्येक क्षेत्र के अंतर्गत गांवों का चयनित किया गया है। चयनित गांव के साथ चार विद्यार्थियों को संलग्न किया है। इसका उद्देश्य संस्कृति को समझने के साथ-साथ ग्रामीण, सामाजिक-सांस्कृतिक पतिस्थिति, ग्रामीण विकास, स्थलाकृतिक बदलाव, जलवायु परिवर्तन, पशुपालन, फल, सब्जियां और सहकारी काम के बारे में सीखना है। वैज्ञानिक और किसानों की बीच बातचीत भी कार्यक्रम का हिस्सा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें