कुठाड (सोलन)। टैगोर वन स्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूल प्रांगण में 12 नवंबर को होगा। यह फैसला प्रधानाचार्य डॉ. कमलप्रीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया। विद्यालय प्रशासन के निदेशक जसवीर सिंह मान ने बताया कि समारोह में सविता अरोड़ा सचिव सीबीएससी एग्जाम पंचकूला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।