फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यौहारी सीजन के चलते सब्जियां हुई सस्ती

विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोलन। त्योहारी सीजन के चलते पुराने बस स्टैंड सोलन में सप्ताह में एक दिन लगने वाली किसान जनता मंडी में सब्जियों के दामो में गिरावट दर्ज की गई। वहीं कुछ एक सब्जियों के दाम स्थिर रहे। वहीं सब्जियों के दाम कम होने से महिलाओं ने सप्ताह की सब्जियों का कोटा भरा।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह मटर 140 रुपये किलो के हिसाब से बिका, वहीं इस सप्ताह मटर 100 रुपये किलो के हिसाब से बिका। टमाटर 20 रुपये सस्ता हुआ है। किसान जनता मंडी के किसान रमेश कुमार, शंभू, राज कुमार, सोहन लाल, मनोहर, नरेश सहित अन्य का कहना है कि पिछले सप्ताह की तुलना में सब्जियों के दामों में गिरावट आई है। इसका कारण त्योहारी सीजन सहित बाहरी राज्यों से सब्जियों की अधिक खेप आना बताया जा रहा है। आने वाले दिनों में सब्जियों के दामों में और गिरावट आ सकती है। रविवार को किसान जनता मंडी में प्याज-40 रुपये प्रति किलो, आलू 20-25 रुपये प्रति किलो, टमाटर 20 रुपये प्रति किलो, गोभी 30 रुपये प्रति किलो, भिंडी 30 रुपये प्रति किलो, अरबी 30 रुपये प्रति किलो, बीन-50 रुपये प्रति किलो, लहसुन 40 रुपये प्रति किलो, अदरक 40 रुपये प्रति किला, मटर 100 रुपये प्रति किलो, मशरूम 25 रुपये पर पैकेट के हिसाब से बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें