तीन दिन में मांगी आपत्तियां व सुझाव, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए विभाजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन जिले में ग्राम पंचायतों का विभाजन कर 11 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है और संबंधित ग्राम पंचायतों के सदस्यों से आक्षेप एवं सुझाव आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि यह आपत्तियां और सुझाव अधिसूचना जारी होने की तिथि से 3 दिनों के भीतर उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत किए जाएं। इन 11 नई ग्राम पंचायतों का गठन क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इन नए गठन से संबंधित पंचायतों के खंड विकास अधिकारियों और पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन पंचायतों में लोगों को अधिसूचना की जानकारी दें, ताकि समय पर आक्षेप और सुझाव प्राप्त किए जा सकें। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में ममलीग पंचायत में से बशील, धुंधन व हनुमान बड़ोग में से टुईरू और चमाकडी, भूमती में से जमरोटी स्थित चुनाड ब्राहमणा और डाडल, चमदार में से दलछाम्ब, बरुणा में से कोटलाकलां, जबकि सेर बनेड़ा, शमरोड़ व मशीवर में से धार-बखूना (बखूना), बाड़िया पट्टा व गोयला में से घ्याण, दाड़वा में से तंरगाला व पट्टानाली पंचायत से चडियार को नई ग्राम पंचायत बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं अब 11 नई पंचायतों को फिर से गठित करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
नई ग्राम पंचायतों में शामिल गांव
बशील पंचायत: जंगल ढयावला, जखडीयू, ढयावला, तेली, थान, डूह, नेरी, बकेसू, बशील, बशोल, मतिमू, महोग, चनोड गांव।
टुईरू पंचायत: टुईरू, घरटुरी, एर, बेमु भलोडा, बेमु भांगड़ा गांव।
चमाकड़ी पंचायत: चमाकड़ी, दांव, डूगनु, डुगनिहार, घयाणा, रणोह खालसा गांव।
जमरोटी स्थित चुनाड ब्राह्मणा पंचायत: नगरवाड़, बजिउंन, सोयली, जमरोटी, चुनाड़ ब्राह्मणा, चुनाड़ कनैता, लोहारा, धैनी, इकवा कनैता, इकवा ब्राह्मणा गांव।
डाडल पंचायत : रिहावन, डाडल, रामपुर, कोटलु गांव।
दलछाम्ब पंचायत: घाट, दलछाम्ब, पट्टा, रौड़ी, कट्टल, जगेड़ गांव।
कोटला कलां पंचायत: कोटला कलां, फलाही, मलवाला निचली गांव।
धार-बखूना पंचायत: शरोण बोना, तिरमली, नगाली, शिगर, बखूना, लखड़ांजी गांव।
घ्याण पंचायत: घ्याण, टिक्कर जाबल, समलोग, पपलोग, जोहड़जी, भभौरी, नेहल, मरीउ, ढाव, बरोटा, मुल्हाड़ी, चेयोग, बटोली, खड़ी, दौंग, पंजली, बुटाइला, कंजयारी, जतावन, जमराहड़ा, पनाथरी, भोगपुर, शिमल पानी, शेरटा गांव।
तंरगाला पंचायत: कामली, खेची, डलियां, डूह, ढांगरी की सेर, तंरगाला, डघोटा, दाड़त, धार, धार जोखड़ी, धौला, बरला, बागी, बेपड़, भीवां, सालन गांव।
चडियार पंचायत : विधि, गुरदासपुरा, नसेरी, कैंथा, चडियार, खरोटा, जुमलापुर गांव।