बारिश के बीच विद्यार्थी पहुंचे परीक्षा केंद्र
पिछले साल के मुकाबले इस साल आसान रहा पेपर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल शिक्षा बोर्ड वालेे स्कूलों में शनिवार को दसवीं के विद्यार्थियों ने गणित का पेपर दिया। जिसमें सुबह के समय हल्की बारिश के बीच विद्यार्थी पेपर देने 161 परीक्षा केंद्र पहुंचे। परीक्षा सुबह 8:45 से शुरू हुई। विद्यार्थियों में पेपर को लेकर खासा उत्साह देखा गया। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने के बाद छात्र खुश दिखाई दिए।
इस दौरान कई छात्र एक दूसरे के साथ परीक्षा पर चर्चा करते हुए नजर आए। छात्रों से बात करने पर उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल का पेपर ज्यादा आसान रहा। वहीं इस दौरान गठित फ्लाइंग टीमों ने भी सेंटरों का निरीक्षण किया है। जिसमें सभी सेंटरों में सभी व्यवस्था सही रही। जिले में एक भी नकल का मामला नहीं आया है। उधर, शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं हुईं। फ्लाइंग स्क्वायड टीमें भी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रही हैं। हालांकि अभी तक किसी भी सेंटर में नकल का कोई मामला नहीं आया है। परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रहीं हैं।