लायंस क्लब परवाणू-कालका ने लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। लायंस क्लब परवाणू-कालका ने नगर परिषद हाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन पीजीआई चंडीगढ़ से आईं टीम और डॉ. मनप्रीत ने किया। शिविर में स्थानीय उद्योगों से कर्मचारियों, परवाणू की सामाजिक संस्थाओं से आए लोगों और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान 102 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न, पुरस्कार और प्रमाणपत्र भी दिए गए।
क्लब के प्रधान एएल कुशबाहा ने बताया कि शिविर में 102 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि क्लब साल में दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। इस अवसर पर लायंस क्लब परवाणू-कालका के सदस्य, इनरव्हील क्लब प्रगति के सदस्य अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद