मालविका चुनी गईं मिस फ्रेशर
साईं संजीवनी संस्थान में फ्रेशर पार्टी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। साईं संजीवनी संस्थान सोलन में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर प्रशिक्षुओं का स्वागत किया गया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. संजय अग्रवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप जलाकर छात्राओं की सरस्वती वंदना प्रस्तुति से किया। इसके बाद छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसमें सपना, साक्षी, अंकिता, प्रीती, मनीषा और हरलीन ने पंजाबी डांस प्रस्तुत किया। प्रथम वर्ष की छात्रा शिवांगी ने मधुर गीत और डांस प्रस्तुत किया। प्रथम वर्ष की मोनिका एवं ग्रुप ने पहाड़ी नाटी और चेतना एवं ग्रुप ने पंजाबी डांस से सबका मन मोह लिया। अंत में द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने नई छात्राओं को उपहार भी दिए। प्रथम वर्ष की मालविका और इशिता ने द्वितीय वर्ष की सभी छात्राओं का धन्यवाद किया। इस समारोह में मालविका को मिस फ्रेशर चुना गया। मिस पर्सनेलिटी पारीका को और शिवांगी को मिस सोबर चुना गया। इस मौके पर उषा, संतोष, ललिता, खुशबु, प्रीति, आरती, प्रियंका, राखी, शिवानी, अंशलिता, रूची, सुप्रिया, शिष्टी, किरन, कंचन, हिमांशु, ममता, श्रुति, पारुल, वृतिका, अंबिका, इशिता, मालविका, चेतना, साक्षी, मोनिका, प्रीति, मोनिका छात्राएं और अध्यापिकाएं प्रीति, अंकिता, श्वेता, मान्यता, नियति, प्रतिभा, दीपिका और प्राध्यापक अनंत गौतम मौजूद रहे।