फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से विद्युत बोर्ड परवाणू को लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से विद्युत बोर्ड परवाणू को लाखों का नुकसान
विज्ञापन

तेज हवा और पहाड़ियों के दरकने से टूटे बिजली के खंभे
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। दो दिन पहले हुई भारी बारिश और तूफान से परवाणू विद्युत बोर्ड को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। इसमें तेज हवाओं से पेड़ों के टूटने और फोरलेन के कार्य के चलते कई जगह बिजली तारों व खंभों के टूटने से धर्मपुर और कसौली के कई इलाकों को बिजली से महरूम रहना पड़ रहा। परवाणू विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि बारिश के कारण धर्मपुर व कसौली के कई इलाकों में पेड़ गिरने और फोरलेन के आसपास मिट्टी खिसकने से कई जगह खंभों और तार टूटने से बोर्ड को लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं क्षेत्र के लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी है। हालांकि बोर्ड के कर्मचारियों ने 75 प्रतिशत मरम्मत कार्य आगामी छह घंटों में पूरा कर लिया था। लगातार बारिश के कारण सूखी जोड़ी के समीप गिरे खंभे को दुरुस्त करने के लिए पूरा एक दिन का समय लग गया। उन्होंने क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन कर इसकी रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंप दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें