फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला भर में मनाई प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती
जिला भर के स्कूलों में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती जिला भर में मनाई गई। इस मौके पर सोलन के चिल्ड्रन पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के देश के लिए योगदान को याद किया और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, जगमोहन मल्होत्रा, मुकेश शर्मा, उषा शर्मा, सावित्री संख्यान, कंचन राणा, सुषमा थापर, मनोज कुमार, जोगिंदर दत्त शर्मा, राम स्वरूप शर्मा, केशव कांत, लुक्मी दत्त, मनोज गुप्ता, मदन हिमाचली, विनेश धीर, जतिन सोनी, हरी मोहन शर्मा, एनडी शर्मा, अजय शर्मा, उमेश और बहुत से कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी के साथ स्कूलों में भी बाल दिवस मना कर कार्यक्रम पेश किए गए। इस मौके पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्टालों पर पकवान भी सजाए गए जिनका बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। सोलन के सांई इंटरनेशनल स्कूल में केक काट कर चाचा नेहरू को याद किया गया। बीएल स्कूल में भी देश के प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस मौके स्कूल के बच्चों ने भाषण ओर गीत गाकर कार्यक्रम को रौनक भरा बना दिया। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस व वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस मौके पर समूह गान, नृत्य व अन्य कई प्रकार की गतिविधियां की गई। स्कूल प्रधानाचार्य गुरप्रीत माथुर ने चाचा नेहरू के बारे में जानकारी दी। गीता आदर्श स्कूल में प्रधान हेमराज गोयल की अध्यक्षता में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. स्नेह शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में कई प्रस्तुतियां दीं। वहीं, कंडाघाट की राजकीय माध्यमिक विद्यालय रूगड़ा में बाल दिवस पर बच्चों को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के जीवन के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल इंचार्ज राजेंद्र कुमार सुमन ने बच्चों को बताया कि बच्चे प्यार से उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे।
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में बाल दिवस पर बच्चों के लिए सांस्कृतिक व खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें शिवाजी सदन की सीमा प्रथम व टैगोर सदन से बाला द्वितीय रही। प्रधानाचार्य राकेश पाठक व वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. बाबूराम शर्मा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। हिंदी प्रवक्ता धर्मपाल शुक्ला ने काव्य रस से नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)।
दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में निस्सी बैंड मुख्य आकर्षण रहा जिसकी प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों का मन मोहा। स्कूल चेयरमैन राजीव शर्मा, अध्यक्ष अनूप शर्मा, प्रधानाचार्य देवेंद्र महल, शालिनी देष्टा, मॉडल कुश गोयल सहित अध्यापकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल प्रिंसिपल देवेंद्र महल ने बताया कि निस्सी बैंड ने अपनी धुनों पर बच्चों और अध्यापकों को खूब नचाया और बाल दिवस को यादगार बना दिया। स्कूल चेयरमैन राजीव शर्मा ने बाल दिवस पर सभी बच्चों और अध्यापकों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें