फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडाघाट में संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट में संदिग्ध हालात में महिला की मौत
विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। पुलिस थाना कंडाघाट के तहत ग्राम आंजी ब्राह्मणा में एक 26 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल लाया गया था लेकिन यहां से शव को आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक पूजा देवी दो दिन से बीमार थीं। वीरवार को उसे उपचार के लिए शोघी ले जाया जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और कंडाघाट से मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस अब महिला की मौत के कारण जानने में जुटी है। इस संबंध में पुलिस ने भादंसं की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसआई प्रकाश चंद ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें