फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल में लोक निर्माण विभाग अधिकारियों ने दी दबिश, गौड़ा मार्ग पर बने डंगे में मिला खोट

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल-गौड़ा मार्ग पर बने डंगे में मिला खोट, ठेकेदार को नोटिस
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग अधिकारियों ने दी दबिश, लोगों की शिकायत पर की गई कार्रवाई
टीम ने भरे सैंपल, कहा- चायल-झाझा मार्ग की भी होगी जांच
संजय आजाद
चायल (सोलन)। पर्यटन नगरी चायल में सड़कों की खस्ताहाल पर लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क किनारे लगाए डंगों में सीमेंट और रेत की मात्रा संतुलित न होने पर विभाग ने डंगे तोड़कर दोबारा से बनाने के निर्देश ठेकेदार को जारी किए हैं। लोक निर्माण विभाग की टीम ने चायल-गौड़ा मार्ग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विशेषज्ञों की राय पर डंगे में लगे सीमेंट की जांच की गई। विभागीय जांच में जहां खामियां पाईं, वहां डंगे को उखाड़ दिया। अधिशासी अभियंता कुलवीर सिंह ठाकुर ने मौके पर ही ठेकेदार को नोटिस जारी किए हैं। ठेकेदार को भविष्य में ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी गई है। करीब दो माह पूर्व ही चायल-गौड़ा और चायल-झझा मार्ग पर डंगे लगाए गए थे। इन डंगों में पर्याप्त सामग्री का इस्तेमाल न होने की बात ग्रामीण शुरू से कर रहे हैं। उन्होंने विभाग से मामले की जांच की भी मांग लगातार की। विभाग ने अब सख्त रुख दिखाते हुए डंगे के निर्माण पर जांच बैठा दी है। इस जांच में विभागीय अधिकारी सोमवार को औचक निरीक्षण पर निकले और इस दौरान कई खामियां पाईं। विभागीय टीम ने निर्मित डंगों से सैंपल भरे हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। टीम ने चायल-झाझा मार्ग पर जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

ब्लैक लिस्ट होंगे ठेकेदार : कुलवीर
लोनिवि के अधिशासी अभियंता कुलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सड़क किनारे डंगे हादसे रोकने का मजबूत आधार हैं। इनको सही ढंग से लगाया जाना चाहिए। लोगों की शिकायत पर विभागीय जांच शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि जहां भी खामियां मिलेंगी, कार्रवाई होगी। ठेकेदारों को दोबारा से इन्हें मजबूती से बनाना होगा वरना विभाग ठेकेदार को जुर्माने के साथ ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें